जो छात्र NCHMJEE 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना Result बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन देख सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ NCHMJEE 2025 Result या Download Score Card का लिंक उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
सभी जानकारी सही भरने पर आपका NTA Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ से आप अपना Score Card Download कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। इस रिजल्ट के आधार पर आगे की काउंसलिंग और Hotel Management Admission 2025 की प्रक्रिया होगी।